फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The condition of roads in Sector 3-5 will improve

Hisar News: सेक्टर 3-5 में सड़कों की सुधरेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The condition of roads in Sector 3-5 will improve
हिसार सेक्टर 1/ 4 को जाने वाली सड़क।  - फोटो : 1
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर 3-5 की सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 5.51 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर किया गया है। सेक्टर 1-4 के मास्टर रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिस पर 5.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें जिंदल चौक से रायपुर रोड तक का हिस्सा शामिल है। इसके साथ ही सेक्टर-4 पार्ट टू व 5 के डिवाइडिंग रोड को भी फिर से बनाया जाएगा। अब अधिकारी इनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर टेंडर लगाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में सेक्टर 3 व 5 में प्लॉट आवंटन किए गए थे। सेक्टर-5 में करीब 1500 प्लॉट और सेक्टर 3 में 400 प्लॉट हैं। इनमें से 50 प्रतिशत प्लॉट पर निर्माण कार्य हो चुका है। उसी वक्त दोनों सेक्टरों की सड़कों का निर्माण किया गया था। इसके बाद विभाग ने इन सड़कों की सुध नहीं ली। हालांकि सेक्टर की आरडब्ल्यूए लंबे समय से सड़कों के दोबारा निर्माण की मांग उठा रही थी। सड़कों का पुनर्निर्माण न होने से हालत काफी जर्जर हो चुकी है। आरडब्ल्यू की मानें तो सड़कों के निर्माण के लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर एस्टीमेट को मंजूर करवाया है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड व सेक्टर 4 पार्ट टू की सड़कों के एस्टीमेट भेजे
अधिकारियों की तरफ से हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 पार्ट टू व व 4 पार्ट टू की सड़कों के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजे हुए हैं। हाउसिंग बोर्ड के लिए 1.52 करोड़ रुपये और सेक्टर 4 पार्ट टू के लिए 4.30 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो एचएसआर 2
पेयजल लाइन बिछाते समय उखाड़े सांकेतिक बोर्ड
एचएसवीपी की तरफ से सेक्टर 1-4 व 4 पार्ट 2 के साथ-साथ जिंदल हाउसिंग बोर्ड तक नई पेयजल लाइन बिछाई गई थी। उस समय ठेकेदार ने सेक्टर 5 के सांकेतिक बोर्ड को उखाड़ दिया था, जिसे आज तक नहीं लगाया गया। आरडब्ल्यूए की मानें तो इस बारे में अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
------------
वर्जन
सेक्टर 3-5 की सड़कों व सेक्टर 1-4 की मास्टर रोड के पुनर्निर्माण के एस्टीमेट मंजूर हो गए हैं। अब जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाकर टेंडर लगा दिए जाएंगे।

भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
------------
वर्जन
सेक्टर की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई है। आरडब्ल्यूए लंबे समय से इन सड़कों को बनाने की मांग उठा रही थी। इनके बनने से सेक्टरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
कर्नल चंद्र सिंह रेड्ढू, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 3-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed