{"_id":"635ad0fa2deb4004d3494520","slug":"the-climate-of-the-city-got-very-bad-aqi-reached-300-hisar-news-hsr6456431120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की आबोहवा हुई बहुत खराब, एक्यूआई पहुंचा 300 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की आबोहवा हुई बहुत खराब, एक्यूआई पहुंचा 300 पार
विज्ञापन
हिसार। शहर की हवा दिन प्रतिदिन जहरीली हो रही है। वीरवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 तक पहुंच गया। इसके साथ ही वातावरण में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गया।
बता दें कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे एक्यूआई का स्तर 200 के पार जाने के साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से ही इसके स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यावरण विशेषज्ञ की मानें तो पराली का जलना, आतिशबाजी, तापमान में गिरावट व हवा का न चलना एक्यूआई में बढ़ोतरी का कारण है।
दो जगह जलाई गई पराली
जिले में लगातार पराली जलाने के मामले आ रहे हैं। पराली का जलना भी एक्यूआई बढ़ने का एक कारण है। वीरवार को जिले में 2 जगहों पर पराली में आग लगाई गई। 15 सितंबर से लेकर अब तक जिले में पराली जलाने के 27 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
यूं बढ़ा एक्यूआई
सुबह 7 बजे 293
सुबह 9 बजे 297
सुबह 11 बजे 302
दोपहर 1 बजे 304
दोपहर 3 बजे 308
शाम 5 बजे 310
शाम 7 बजे 312
रात 9 बजे 312
5 दिनों की स्थिति
तिथि एक्यूआई
26 अक्तूबर 297
25 अक्तूबर 263
24 अक्तूबर 295
23 अक्तूबर 281
22 अक्तूबर 254
यूं किया जाता है आकलन
एक्यूआई स्थिति
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 संतुलित
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 गंभीर