फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The claim is to brighten the city with one thousand tricolor lights, but the street lights are lying switched off

Hisar News: दावा एक हजार तिरंगा लाइटों से शहर को चमकाने का, इधर स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं बंद

Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The claim is to brighten the city with one thousand tricolor lights, but the street lights are lying switched off
हांसी। एक तरफ जहां शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल है, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद के अधिकारियों ने मुख्य मार्गों को तिरंगा लाइटों से रोशन करने की योजना बनाई है। शहर के एक हजार स्ट्रीट लाइट पोल पर 37 लाख रुपये की लागत से यह तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। तिरंगा लाइटों से रात के समय सुंदरता बढ़ेगी। वहीं स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव बेहतर ढंग से न हो पाने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में लाइटें बंद हैं। जिससे सड़कों व गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

तिरंगा लाइट लगाने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर परिषद की हाउस बैठक में निर्णय लिया गया था। कुछ समय पहले इसके लिए अधिकारिक अनुमति मिल गई। जिसके बाद अब जाकर इसके लिए टेंडर लगाया गया है। एक तिरंगा लाइट करीब 3700 रुपये की होगी। टेंडर लेने वाली फर्म को ही इन तिरंगा लाइटों का तीन वर्ष तक रखरखाव करना होगा। अधिकारियों के अनुसार अगर सब ठीक रहा तो टेंडर इस महीने के अंत तक अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं तिरंगा लाइट लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों को चिह्नित किया गया है। इसमें शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे सहित हिसार चुंगी से सिसाय पुल, पटेल चौक से विश्वकर्मा चौक तक तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। हाईवे पर गीता चौक से लेकर लघु सचिवालय तक तिरंगा लाइटें लगेंगी। अधिकारियों का कहना है कि इन तिरंगा लाइटों के लगने से रात के समय मुख्य मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामान न होने से बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है। ठेकेदार के पास लाइटों का सामान न होने के कारण अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नगर पार्षद सुनील मंत्री व पार्षद प्रतिनिधि जयदीप सैनी मंगलवार को कार्यकारी अधिकारी डॉ़ सुरेश चौहान से मिले। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने खराब स्ट्रीट लाइटें उतार कर उनके घरों में रखी हुई हैं। ठेकेदार के पास सामान न होने का कारण लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है। वह लाइटों को ठीक करने के लिए कई बार ठेकेदार को कह चुके हैं। लेकिन उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने के चलते क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता है। जिससे आमजन परेशान हैं। बता दें कि नगर परिषद के अधिकारियों ने अप्रैल महीने के अंत में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए दिल्ली की फर्म को 65 लाख रुपये में टेंडर दिया था। टेंडर एक वर्ष के लिए है।


पहले लगाई तिरंगा लाइटें पड़ी हैं बंद
अभी तक केवल विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी तक ही तिरंगा लाइटें लगी हुई हैं। यह लाइटें दो वर्ष पहले लगाई गई थी। यहां पर करीब 72 पोल पर लाइटें लगी हुई हैं। लेकिन इसमें अधिकांश लाइटें फिलहाल बंद पड़ी हैं। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी की गई है। लेकिन तिरंगा लाइटें ठीक नहीं की गई। अब देखना होगा कि नई तिरंगा लाइटें कितने दिनों तक चलती हैं।





स्ट्रीट लाइटों के पोल पर तिरंगा लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर लगाया है। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का कार्य चल रहा है। ठेकेदार के पास सामान आ गया है। तीन दिन में पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कर दी जाएंगी। - विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed