{"_id":"6a396ef80a7611ed060299d1","slug":"the-city-will-be-freed-from-the-encroachment-of-generators-notices-will-be-issued-to-remove-generators-placed-on-the-road-hisar-news-c-127-1-shsr1017-156118-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कब्जों की कैद से मुक्त होगा शहर...सड़क पर रखे जनरेटर हटाने के लिए जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कब्जों की कैद से मुक्त होगा शहर...सड़क पर रखे जनरेटर हटाने के लिए जारी होंगे नोटिस
Mon, 22 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सड़कों पर पसरी अव्यवस्था और जाम के जंजाल से त्रस्त शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। यातायात पुलिस और नगर परिषद मिलकर शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएंगे। यातायात पुलिस ने इस संदर्भ में नगर परिषद प्रशासन को पत्र लिखा गया है। शहर में दुकानों, अस्पताल संस्थानों के आगे रखे गए जनरेटर और होटल संचालकों की ओर से रखे गए तंदूर व अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिए जाएंगे।
पत्र में यातायात पुलिस ने कहा है कि हंस मार्केट, थाना रोड, हिसार-सिरसा रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति हो रही है और मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाना है।
-
अमर उजाला ने चलाया अभियान, प्रशासन ने लिया संज्ञान
14 से लेकर 22 जून तक ''फुटपाथ पर सजा अतिक्रमण'' मुहिम के तहत अमर उजाला ने शहवासियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अभियान के तहत शहर में विभिन्न जगहों पर किए गए अतिक्रमण की स्थिति को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
-
हंस मार्केट में तैनात होंगे पुलिसकर्मी
शहर के हंस मार्केट में गलत तरीके से रेहड़ियों के लगने और फुटपाथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात होंगे। शाम के समय पुलिस विभाग की तरफ से राइडर भी लगाए जाएंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रणनीति तैयार की है। मोटरसाइकिल पर पुलिसकर्मी गश्त करके सड़क पर गलत तरीके से लगने वाली रेहड़ियों को हटाएंगे।
-
शहर के हंस मार्केट में शाम को पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
- जयसिंह, यातायात थाना प्रभारी, फतेहाबाद
-
नगर परिषद प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर रखे जनरेटर व अवैध तरीके से किए गए कब्जों को लेकर नोटिस दिए जाएंगे।
महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद