फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Chief Vigilance Officer will investigate the allegations against the Sub Divisional Agriculture Officer

Hisar News: उप मंडल कृषि अधिकारी पर लगे आरोपों की मुख्य चौकसी अधिकारी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Chief Vigilance Officer will investigate the allegations against the Sub Divisional Agriculture Officer
हिसार। उप मंडल कृषि अधिकारी पवन कुमार ढींगड़ा पर लगे आरोपों की जांच अब मुख्य चौकसी अधिकारी करेंगे। शिकायतकर्ता तकनीकी सहायक अजीत सिंह को अपना पक्ष व साक्ष्य पेश के लिए 19 जुलाई को पंचकूला बुलाया गया है। उप मंडल कृषि अधिकारी पर अपना कार्य करने के बजाय दूसरे में कमी निकालने, मानसिक रूप से परेशान करने, अपशब्द व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजीत सिंह का कहना है कि कर्मचारी के पास सरकारी कार्याें के अलावा अपने परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। उपमंडल कृषि अधिकारी हिसार पवन कुमार जानबूझ कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। बार-बार कार्य आवंटन के गलत आदेश दे रहे हैं। अपनी सीट पर बुलाकर गाली-गलौज करना, कार्यालय में समय पर नहीं आना, मीटिंग अटेंड नहीं करना, महिला कर्मचारियों के साथ अपशब्द प्रयोग करना समेत कर्मचारियों को मानसिक परेशान करने का आरोप है। बता दें कि 3 मार्च को खंड कृषि अधिकारी बरवाला (हिसार) डाॅ. रघुबीर सिंह कालीरावण ने उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन

बयान -----
तकनीकी सहायक और उप मंडल कृषि अधिकारी के बीच कार्यालय के कार्यों को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। यह विभाग का आंतरिक मामला है। पंचकुला से जांच शुरू होने की जानकारी नहीं है। दोनों के बीच बातचीत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार फोगाट, उप निदेशक कृषि, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed