{"_id":"67d879998798e70d6903affd","slug":"the-chief-minister-gave-many-gifts-to-hisar-left-fatehabad-empty-handed-hisar-news-c-21-1-noi1022-586999-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकार बनाने में किया योगदान, उन जिलों पर सीएम रहे मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकार बनाने में किया योगदान, उन जिलों पर सीएम रहे मेहरबान
Tue, 18 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बजट में मुख्यमंत्री प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सहयोग देने वाले जिलों पर मेहरबान दिखे, वहीं जिन जिलों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला था, वहां के लिए कम घोषणाएं की गई।
हिसार जिले में सात विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा को जिताने पर बजट में खास ख्याल रखा। यहां अमरूद प्रसंस्करण यूनिट, खजूर उत्कृष्टता केंद्र के अलावा एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा, एयरपोर्ट के पास ही हथियार निर्माण इकाई, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां खोलने की घोषणा की। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने और अग्रोहा व राखीगढ़ी को पर्यटन क्षेत्र के नक्शे पर लाने के लिए की गई घोषणाएं अच्छी पहल हैं। उधर, फतेहाबाद जिले को कुछ खास नहीं मिला। भिवानी में लोहारू के ऐतिहासिक किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, झींगा मछली पालन के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संचालन के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से अनुमति मांगी गई है। जिले में एक मॉडल संस्कृति स्कूल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। चरखी दादरी में सशस्त्र बल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देगी। वहीं सिरसा में किन्नू जूस प्रसंस्करण इकाई और झींगा मछली पालन के लिए एक्वा पार्क की घोषणा किसानों के लिए अच्छी पहल मानी जा रही है।