फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The car was hit, then the couple was beaten with sticks

Hisar News: कार को टक्कर मारी, फिर दंपती को डंडों से पीटा

Sat, 21 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The car was hit, then the couple was beaten with sticks
हिसार के सेक्टर 14 में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और क्षतिग्रस्त कार।
हिसार। शहर के सेक्टर 14 में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक थार गाड़ी ने सवेरा नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सुनील शर्मा की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दो और कारों में सवार होकर कर आए बदमाशों ने सुनील शर्मा और उनकी पत्नी पर डंडों से हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को डायल 112 की टीम नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर फायरिंग होने की सूचना भी मिली थी। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 14 निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि वे चिकनवास गांव में सवेरा नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर कार में सवार होकर नशा मुक्ति केंद्र में जा रहे थे। चौथा मील के पास पहुंचे तो अचानक एक युवक ने कार से कट मारा। इस कारण उनकी क्षतिग्रस्त हो गई। कार रुकवाकर युवक से बातचीत की तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। राहगीरों की मदद से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पत्नी रश्मि और बेटी अन्वी के साथ कार में नशा मुक्ति केंद्र जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि एक थार गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसी दौरान दो और कारें आईं। थार और कार से उतरे 10 से 15 युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिस युवक से झगड़ा हुआ था वही अपने दोस्तों को बुलाकर लाया और हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटी पीछे दौड़ी
अस्पताल में उपचाराधीन रश्मि ने बताया कि पति को पिटते देखकर उसे गुस्सा आया। वह और बेटी ने कार के अंदर रखे डंडे उठाकर हमला करने वालों के पीछे दौड़ीं तो वे फरार हो गए। ऐसा नहीं करते तो हमलावर पति को बुरी तरफ पीटते।
हमलावर घात लगाए हुए थे
माना जा रहा है कि हमलावर सुनील शर्मा की कोठी के आस-पास घात लगाए बैठे थे। पुलिस का मानना है कि सुनील शर्मा की कोठी वाली लाइन में पार्क है। उसमें जरूर कोई युवक रैकी कर रहा था। पार्क में बैठे युवक ने ही फोन कर अपने साथियों को जानकारी दी होगी।
पुलिस बल मौके पर पहुंचा
दंपती पर हमले की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी तनेजपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके से क्षतिग्रस्त कार और बिंडे कब्जे में लिए। पूरी वारदात आस-पास की कोठियों के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर एक युवक ने बताया कि हमलावरों की थार के अगले टायर में पंक्चर हो गया था। हमला करने के बाद वे पंक्चर गाड़ी को ही दौड़ाकर ले गए।


दंपती पर हुए मामले की जांच की जा रही है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की है। जल्द ही हमला करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। - सुनील कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed