{"_id":"68d6df00f699d9cda7004634","slug":"the-bjp-is-in-power-but-abhay-is-targeting-the-congress-mp-hisar-news-c-21-hsr1005-718608-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार भाजपा की, निशाना कांग्रेस पर साध रहे अभय : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार भाजपा की, निशाना कांग्रेस पर साध रहे अभय : सांसद
Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
हांसी पत्रकारवार्ता के दौरान अपनी बात रखते हुए सांसद जयप्रकाश। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। सांसद जयप्रकाश ने लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में इनेलो की रोहतक में हुई रैली को फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि रैली में इनेलो नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाने की कोशिश की। जबकि सरकार भाजपा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संपत सिंह को राय पार्टी के मंच पर रखनी थी।
सांसद ने कहा कि अभय सिंह चौटाला विपक्ष में हैं। विपक्ष में रहने वाले को सरकार से उनकी कार्यप्रणाली पर बात करनी चाहिए। 2014 से लेकर अब तक अभय सिंह चौटाला के परिवार के दो गुट हो गए। कोई मामला होता है तो वह कांग्रेस व भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सत्ता के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोले। उसी की वजह से लोगों को लगता है कि अभय भाजपा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा जब रैली में अभय बोल रहे थे तो वहां ज्यादा लोग नहीं थे। उन्होंने संपत सिंह के रोहतक रैली में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें अपनी बात पार्टी के मंच पर रखनी चाहिए थी, न कि सार्वजनिक रूप से रखनी चाहिए थी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ व अन्य उपस्थित रहे।