फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The attackers vandalized the medical store and attacked the shopkeeper with sticks.

Hisar News: मेडिकल स्टोर में घुसकर हमलावरों ने की तोड़फोड़, दुकानदार पर किया डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The attackers vandalized the medical store and attacked the shopkeeper with sticks.
 दुकान में तोड़फोड़ करते हमलावर।
हिसार। टिब्बा दानाशेर एरिया में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में दुकानदार बिजेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है। पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

सुबह बच्चों को झगड़ा हुआ
अस्पताल में उपचाराधीन शिव नगर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि टिब्बा दानाशेर एरिया में मेडिकल स्टोर की दुकान है। बुधवार सुबह गली में भतीजे राहुल के साथ कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। यह देखकर बीच-बचाव किया उसके बाद दुकान पर आ गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भतीजे के साथ झगड़ा करने वाले युवक दुकान पर आए। उनके हाथों में डंडे थे। दुकान पर आते ही हमलावरों ने काउंटर पर डंडों से हमला कर दिया। जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो डंडों से हमला कर दिया। काफी देर तक मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ करते रहे। आसपास के दुकानदारों ने आकर छुड़वाया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल हालत में परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के अंदर कैद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed