फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The agency has received approval from the Animal Welfare Board; the work of vaccinating and sterilizing stray dogs will begin next week.

Hisar News: एजेंसी को पशु कल्याण बोर्ड से मिली मंजूरी, अगले सप्ताह में शुरू होगा आवारा कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The agency has received approval from the Animal Welfare Board; the work of vaccinating and sterilizing stray dogs will begin next week.
हिसार। शहर में अगले सप्ताह से आवारा कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण का काम शुरू हो जाएगा। इस कार्य का ठेका लेने वाली एजेंसी को केंद्रीय पशु कल्याण बोर्ड से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

निगम की तरफ से पिछले साल नवंबर में एजेंसी को टेंडर अलॉट किया था। नियमानुसार एजेंसी को 60 दिन में भवन का इंतजाम करके ऑपरेशन थिएटर आदि तैयार करने थे। मगर एजेंसी ने इस कार्य में ही कई माह लगा दिए। इसके बाद एजेंसी ने एनओसी के लिए आवेदन करने में भी काफी समय लगा दिया था।
विज्ञापन

एजेंसी ने अगस्त में पशु कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर अनुमति के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के अगले सप्ताह में ही बोर्ड ने इस पर संज्ञान ले लिया और इतने ही दिन के अंदर मौके का निरीक्षण भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 माह में करना होगा 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण

टेंडर के अनुसार एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करना होगा। एजेंसी एक कुत्ते के लिए निगम प्रशासन से 1400 रुपये लेगी। हालांकि एजेंसी ने इस कार्य के लिए प्रति कुत्ते के हिसाब से 1650 रुपये मांगे थे। एजेंसी जिस क्षेत्र से कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी, टीकाकरण व बधियाकरण के बाद उसी क्षेत्र में वापस छोड़ना होगा।
कॉलोनीवाइज अभियान चलाएगी एजेंसी
एजेंसी कॉलोनीवाइज यह अभियान चलाएगाी। पहले एक कॉलोनी का चयन किया जाएगा। उस कॉलोनी के कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करने के बाद अगली कॉलोनी का नंबर आएगा। इसके लिए रूट मैप निगम प्रशासन की तरफ से तैयार किया जाएगा।

एजेंसी को पशु कल्याण बोर्ड से अनुमति मिल गई है। अगले सप्ताह से एजेंसी काम शुरू कर देगी। जल्द ही शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या से राहत मिल जाएगी।
- नीरज, निगमायुक्त।
नगर निगम की तरफ से इस टेंडर को सिरे चढ़ाने के काफी प्रयास किए जा रहे थे। आखिरी प्रयास रंग लाए। अब जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
- प्रवीण पोपली, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article