फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused who called himself the Chief Justice by calling the MD of Electricity Corporation was arrested

बिजली निगम के एमडी को फोन कर खुद को चीफ जस्टिस बताने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The accused who called himself the Chief Justice by calling the MD of Electricity Corporation was arrested
हिसार। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को नौकरी पर बहाल करने का आदेश देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जवाहर नगर निवासी विरेंद्र ने खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बता बिजली निगम के एमडी को फोन पर आदेश दिए थे। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 28 अगस्त को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीएसपी की जांच में सामने आया था कि फतेहाबाद के मेहूवाला वासी बलवान सिंह बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बलवान सिंह के खिलाफ मार्च 2013 में छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने बलवान सिंह को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। बलवान सिंह को निगम ने पद से बर्खास्त कर दिया था। आठ महीने की सजा के बाद बलवान सिंह जमानत पर रिहा हुआ। नौकरी बहाली के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी। मामले में पुलिस ने गांव चूली खुर्द निवासी रविंद्र जांगड़ा, कैथल के फर्श माजरा निवासी अवतार सिंह व हिसार के मुल्तानी चौक निवासी बलराज सिंह को पूछताछ के लिए शामिल तफ्तीश किया। जांच में पता चला था कि अवतार सिंह ने खुद को जज बताते हुए एमडी के पास फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed