फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of firing in the candle march said - I fired in a surge of emotions.

Hisar News: कैंडल मार्च में हवाई फायर करने का आरोपी बोला-भावनाओं में बहकर किए थे फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing in the candle march said - I fired in a surge of emotions.
हांसी। कैंडल मार्च के दौरान हवाई फायर करने की वीडियो डालने वाले आरोपी युवक आंबेडकर कॉलोनी निवासी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोनू व हवाई फायर करने वाले रिटायर्ड फौजी शमशेर को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं शमशेर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसने कहा है कि भावनाओं में बहकर व तैश में आकर हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन

उसने हवाई फायर करने, सरकार व प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी मांगी है। भिवानी जिले में 19 साल की शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध में हांसी में सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया था। इस दौरान तोशाम के पटौदी निवासी शमशेर वहां पहुंचा था और उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से तीन हवाई फायर किए थे। शमशेर रिटायर्ड फौजी है व दिल्ली में एक बिल्डर कंपनी में पीएसओ तैनात है।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ सदानंद वत्स ने बताया कि सोशल मीडिया पर हवाई फायर की पोस्ट डाली गई थी। इस मामले में सोनू को गिरफ्तार किया है। वहीं हवाई फायर करने के आरोपी शमशेर को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों के खिलाफ थाना शहर हांसी में अभियोग अंकित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed