फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of demanding extortion of 2 crores by throwing a slip has been identified

Hisar News: पर्ची फेंक कर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी की हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of demanding extortion of 2 crores by throwing a slip has been identified
 हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग पीड़ित व्यापारी से मिलते हुए।
हिसार। खजांचियान बाजार स्थित सुंदर ज्वैलर के संचालक से पर्ची फेंककर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस की तीन टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम ने दुकान के बाहर के सीसीटीवी फुटेज के अलावा बाजार की दूसरी दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन

इस मामले में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद व्यापारियों से बातचीत में कहा कि पर्ची फेंककर बदमाश करोड़ों की रंगदारी मांग रहे हैं। हरियाणा में अपराधी जेलों में बैठकर रंगदारी व मंथली मांग रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की व्यापारी व आमजनता की जान-माल की सुरक्षा का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करें। इस अवसर पर स्वर्ग कार संघ के जिला प्रधान रामनिवास सोनी, व्यापारी नेता चंद्राराम गुरी,युवा प्रधान राजन सोनी, महासचिव नारायण दास, सुंदर सोनी, ओम प्रकाश सोनी, प्रकाश बुटन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि खजांचियान बाजार 19 जून दोपहर को करीब दो बजे राघव ज्वैलर में एक युवक पर्ची फेंककर वहां से चला गया। पर्ची में लिखा था सुन लाला, दो करोड़ रुपये दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। नीचे देवेंद्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा था। पर्ची फेंकने वाले नेनीले रंग की जींस व लाल रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। सिर पर सफेद रंग का गमछा डाला हुआ था।

पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमें मिली हैं। आरोपी की पहचान हो चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। वारदात स्थल के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article