फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused in the elderly woman's murder are hiding in South India.

Hisar News: दक्षिण भारत में छिपे बैठे हैं बुजुर्ग महिला के हत्यारोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The accused in the elderly woman's murder are hiding in South India.
हिसार। मॉडल टाउन निवासी 74 वर्षीय संतोष गिरधर की हत्या के आरोपी वारदात के बाद दक्षिण भारत की ओर भाग गए। पुलिस को उनकी लोकेशन दक्षिण भारत में मिली है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में आठ अक्तूबर को घर में अकेली रहने वाली संतोष का शव मिला था। उनके पति और दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी थी। संतोष रोजाना पास के सनातन धर्म हनुमान मंदिर में जाती थीं, लेकिन दो दिन से मंदिर नहीं पहुंची थीं। इस पर उनकी एक जानकार महिला सुबह करीब आठ बजे घर पहुंची। अंदर जाकर देखा तो संतोष मृत पड़ी थीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में छह अक्तूबर की रात 9:08 बजे तीन संदिग्ध संतोष के घर में घुसते दिखाई दिए। करीब दो घंटे बाद वे बैग लेकर घर से बाहर निकलते दिखे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संतोष की गर्दन की हड्डी टूटी मिली। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक के दायरे में थे किरायेदार
पुलिस जांच में संतोष के घर में किराये पर रह रहे और पहले रह चुके लोग शक के दायरे में थे। सूत्रों के अनुसार, कई साल पहले उनके घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति इस मामले का मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने हत्या से पहले रेकी की थी। वारदात के बाद वे पुलिस से बचने के लिए दक्षिण भारत की ओर चले गए।

आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दक्षिण भारत में उनकी लोकेशन मिली है। टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed