{"_id":"6ace75be3776d136350cc833","slug":"8th-grade-students-to-receive-12000-annually-apply-by-october-24-hisar-news-c-21-hsr1020-972560-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आठवीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे सालाना 12 हजार रुपये, 24 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आठवीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे सालाना 12 हजार रुपये, 24 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
बालसमंद। सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत सालाना 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति पाने का मौका है। पात्र विद्यार्थी 24 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। हरियाणा में कुल 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
आवेदक का हरियाणा के किसी सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है। साथ ही, उसने सातवीं कक्षा भी सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण की हो। विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिले के कोटे के अनुसार होगा चयन
विद्यार्थियों का चयन निर्धारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को जिले के निर्धारित कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना में बीसीए वर्ग के लिए 16 प्रतिशत, बीसीबी वर्ग के लिए 11 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी की ओर से जारी संबंधित प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
दो भागों में होगी परीक्षा
एनएमएमएस परीक्षा में मानसिक योग्यता और शैक्षणिक समझ का आकलन किया जाएगा। पहले भाग में मानसिक योग्यता से संबंधित 90 प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा होगी, जिसमें सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
31 अक्तूबर तक सुधार सकेंगे आवेदन में त्रुटि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म में कोई गलती होने पर विद्यार्थी 25 से 31 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित करेक्शन विंडो के माध्यम से सुधार कर सकेंगे। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और आवश्यक प्रमाण-पत्र सावधानीपूर्वक भरने चाहिए। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
-- -- -- -- --
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है। पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।
- सुधीर कुमार, सहायक परियोजना संयोजक, हिसार।