{"_id":"61c21ffc834eeb0174189054","slug":"testing-of-kheer-and-blood-samples-found-in-the-house-and-writing-of-suicide-note-will-be-matched-hisar-news-hsr6200301185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में मिली खीर व खून के सैंपल की जांच और सुसाइड नोट की लिखाई का होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में मिली खीर व खून के सैंपल की जांच और सुसाइड नोट की लिखाई का होगा मिलान
विज्ञापन
अग्रोहा/हिसार। गांव नंगथला में पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मकान में मिले खून और खीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। वहीं सुसाइड नोट की लिखाई का मिलान कराकर पता लगाया जाएगा कि यह नोट पर्यावरण प्रेमी मृतक रमेश वर्मा ने ही लिखा है। वहीं, पुलिस अग्रोहा-बरवाला रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे रमेश वर्मा को कुचलने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके।
वारदात के बाद पुलिस जांच में मृतक रमेश वर्मा की जेब और उसके घर से मिले सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए पुलिस ने रमेश की दुकान पर मिली डायरियों के साथ मिलान करने के लिए भेजा है। फोरेंसिक साइंस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड पर लगे खून, घर में बिस्तरों पर बिखरे खून व रमेश के हाथों पर लगे खून के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रसोई से बरामद बची हुई खीर को भी जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जा रहा है। इन सभी की रिपोर्ट के बाद ही केस को बंद करने पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि नंगथला गांव में शादी कार्ड बनाने वाले 38 वर्षीय रमेश वर्मा ने अपनी पत्नी सविता 37 साल, बेटी अनुष्का 14 साल, बेटी दीपिका 12 साल व बेटे केशव 11 साल को जहरीली खीर खिलाने के बाद उनकी कुदाल से हत्या कर दी थी। इसके बाद किसी वाहन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक रमेश के पास सुसाइड नोट में लिखा था कि वह मोक्ष के लिए अपने परिवार को साथ ले जा रहा है।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने सभी जगह से सैंपल लिए हैं। इस केस में सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई होगी। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, अग्रोहा