फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Terror of stray dogs, 10 people including two children bitten

Hisar News: आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों समेत 10 लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs, 10 people including two children bitten
हिसार। शहर में मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाओं ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया। अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के हमलों में दो बच्चों सहित 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन के लिए जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कुत्तों को पकड़ने का अभियान केवल कागजों तक सीमित है। यदि प्रभावी कदम उठाए जाते, तो शहर में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नहीं और इस तरह की घटनाएं कम होतीं। भिवानी जिले के गांव खानक निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा केशव वर्मा घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद बच्चा काफी डर गया और अब बाहर निकलने से घबराता है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां वैक्सीनेशन के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रावलवास खुर्द निवासी अजय सिंह ने बताया कि उनकी मां शकुंतला सोमवार शाम खेत में जा रही थीं, तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। उन्हें भी अस्पताल लाया गया। एक अन्य घायल गोल्डी ने बताया कि वह दोपहर में स्विमिंग पूल गया था, जहां अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर जांघ में काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में घायल :
गुरमित (42), अमरजीत (60), केशव वर्मा (5), बलजीत (24), राजकुमार (58), शकुंतला (49), पंकज (23), गोल्डी, जयदेव शर्मा (39) और अमित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed