{"_id":"6839fc4f59c8093b330fb754","slug":"terror-of-bees-6-workers-who-came-to-the-party-were-bitten-hisar-news-c-21-hsr1007-637552-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मधुमक्खियों का आतंक...पार्टी में आए 6 कर्मियों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मधुमक्खियों का आतंक...पार्टी में आए 6 कर्मियों को काटा
Sat, 31 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 31 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हिसार। विद्युत सदन के गेट नंबर-1 के समीप शुक्रवार अपराह्न तीन बजे मधुमक्खियों ने रिटायरमेंट कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित समारोह में हमला कर दिया। इस दौरान 6 बिजलीकर्मी घायल हो गए। विद्युत सदन स्थित सिस्टम ऑपरेशन शाखा में कार्यरत सहायक ओमप्रकाश मधुमक्खियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी बिजली निगम के कर्मचारी सतेंद्र ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न 3 बजे सहकर्मी सतीश बूरा व दिनेश बिसला संग लंच कर लौट रहा था। बिल्डिंग के पास वे पहुंचे तो सेवानिवृत्ति कर्मियों के सम्मान समारोह में एकाएक भगदड़ मच गई। जैसे ही आसपास देखा तो मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला किया हुआ था। बचाव के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सतेंद्र ने बताया कि करीब 30 मिनट तक मधुमक्खियों का आतंक रहा। इस दौरान 6 बिजली कर्मचारी जख्मी हो गए। सहायक ओमप्रकाश मधुमक्खियों के काटने से अचेत होकर गिर पड़े। इस पर उन्होंने ओमप्रकाश पर पानी डाला। इसके बाद उन्हें कार से निजी अस्पताल ले गए।