फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tender started for shifting the proposed road-power lines on Dabra Minor, will be received soon

Hisar News: डाबड़ा माइनर पर प्रस्तावित रोड-बिजली लाइनों को शिफ्ट करने को लगा टेंडर, जल्द मिलेगी पेड़ों की कटाई की अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Tender started for shifting the proposed road-power lines on Dabra Minor, will be received soon
हिसार। डाबड़ा माइनर पर प्रस्तावित रोड के निर्माण को लेकर बीएंडआर ने पब्लिक यूटीलिटी सर्विस (बिजली, सीवर व पानी) को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएंडआर की बिजली शाखा ने मौके से गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट करने के लिए टेंडर लगा दिया है। वहीं मौके पर लगे पेड़ों को काटने की अनुमति भी जल्द मिलने की संभावना है। इस रोड को लेकर करीब 20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के दिल्ली रोड पर प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण से आए दिन रोड पर जाम लगा रहता है। इसे को देखते हुए डाबड़ा माइनर पर एक रोड बनाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

100 से ज्यादा खंभे किए जाएंगे शिफ्ट
अधिकारियों के अनुसार यहां से 11 केवी व 33 केवी की लाइन गुजर रही हैं। अभी 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए टेंडर लगाया है। 33 केवी के लिए बिजली निगम से एस्टीमेट मांगा हुआ है। इसकी फाइल निगम के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पास लंबित है। 11 केवी के चार फीडर की लाइन के 100 से ज्यादा खंभे शिफ्ट किए जाएंगे, जिस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

486 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी
इस रोड के निर्माण में करीब 486 पेड़ बाधा बन रहे हैं, जिन्हें काटा जाना जरूरी है। इसे लेकर वन विभाग से अनुमति मांगी जा रही है। फिलहाल इसकी फाइल पंचकूला स्थित वन विभाग के नोडल ऑफिसर के पास है। यहां से फाइल क्षेत्रीय अधिकारी के पास अंतिम मंजूरी के लिए जाएगी। बीएंडआर के अनुसार यह मंजूरी मिलने के पास वह पेड़ों की एवज में पैसा वन विभाग को जमा करवा देगा, जिसके बाद पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

3.4 किलोमीटर है रोड की लंबाई
इस रोड की कुल लंबाई 3.4 किलोमीटर है। तोशाम रोड से कैमरी रोड यह रोड फोरलेन बनेगा, जिसकी लंबाई 2900 मीटर व चौड़ाई 11 मीटर होगी। रोड के बीच में जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। यह हिस्सा तारकोल से बनेगा। इसके दोनों तरफ बरसाती नाला भी बनेगा। वहीं कैमरी रोड से राजगढ़ रोड के बीच का रोड टू लेन होगा, जिसकी लंबाई 600 मीटर व चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इस हिस्से को इंटरलॉकिंग ब्लॉक से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed