फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tender sent for allotment for installation of street lights on newly constructed Camry four lane road

Hisar News: नवनिर्मित कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर टेंडर अलॉटमेंट के लिए भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tender sent for allotment for installation of street lights on newly constructed Camry four lane road
हिसार कैमरी रोड पर कटों की भरमार आए दिन होती रहती हैं घटनाएं। संवाद
हिसार।
विज्ञापन

नवनिर्मित कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर बीएंडआर की तरफ से लगाए गए टेंडर को अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय भेजा गया है। इस रोड पर 84 फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसे लेकर 70 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। अधिकारियों की मानें तो अलॉटमेंट के साथ ही एजेंसी की तरफ से स्ट्रीट लाइट पोल बनाने का ऑर्डर दे दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कंपनी को एक साल तक इनका रखरखाव भी करना होगा।
बता दें कि बालसमंद नहर से लेकर नगर निगम की सीमा तक फोरलेन रोड इसी साल बनकर तैयार हुआ है, जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है।

सूर्य नगर आरओबी पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट
उधर बीएंडआर की बिजली शाखा की तरफ से सूर्य नगर आरओबी व अंडरपास में भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए लगाए गए टेंडर की तकनीकी बिड खुल चुकी है। इसके बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी और फिर एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। आरओबी पर 60 स्ट्रीट लाइट व दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी, जिन पर करीब 50 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

इस माह में मुख्य मार्गों पर लगीं स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम हो जाएगा पूरा
उधर नगर निगम के आदेश के बाद बीएंडआर ने मुख्य मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो अब सिर्फ कैंची चौक से सेक्टर 1-4 मोड़ तक लगीं स्ट्रीट लाइट ही बची हैं। इस माह में इस कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद अगले माह इन सभी लाइट को नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। फिर निगम प्रशासन ही इनकी देखरेख करेगा। बता दें कि पिछले दिनों निगमायुक्त ने बीएंडआर की बिजली शाखा के अधिकारियों को खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाने को कहा था ताकि निगम उन्हें अपनी अधीन ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाबड़ा गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के मीटर को लेकर फीस जमा करवाई
वहीं डाबड़ा गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के मीटर को लेकर बीएंडआर ने फीस जमा करवा दी है। अब बिजली निगम की तरफ से जल्द ही मीटर लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही तोशाम फोरलेन रोड पर लाडवा मोड़ से डाबड़ा गांव तक लगीं करीब 50 स्ट्रीट लाइट भी जलनी शुरू हो जाएंगी।

कैमरी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय भेजा हुआ है। जल्द ही एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
- परमेश जांगड़ा, एक्सईएन, बिजली शाखा, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article