{"_id":"65aabbfb7f7840784b062c19","slug":"tender-allotment-of-street-light-on-camry-fourlane-road-hisar-news-c-21-hsr1005-304005-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट का टेंडर अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट का टेंडर अलॉट
विज्ञापन
कैमरी फोरलेन रोड।
हिसार। कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। जल्द ही ठेकेदार लाइट लगाने का काम शुरू कर देगा। इस पर 80 फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जिस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च आएगा। अभी हाल ही में बालसमंद नहर से लेकर आर्यन स्कूल तक कैमरी रोड को फोरलेन बनाया गया है, जिसकी लंबाई 2.7 किलोमीटर है।
वहीं इस रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर करीब 600 मीटर लंबा पुल भी बनाया गया है। पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है, जबकि रोड पर अभी लाइट लगाई जाएंगी। इस रोड पर लगने वाली लाइट भी राजगढ़ व दिल्ली रोड पर लगी लाइट जैसी ही होंगी। ठेकेदार को 3 माह में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करके देना होगा। इस तरह के टेंडर में ठेकेदार टेंडर अलॉट होने के बाद ही खंभे बनवाने का ऑर्डर देते हैं, जिस कारण से काम पूरा होने में इतना समय लगता है। हालांकि अधिकारियों की मानें तो ठेकेदार निर्धारित समय से ही पहले ही इस काम को पूरा कर देगा।
मिलगेट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर निगम को लिखा पत्र
उधर, बीएंडआर की बिजली शाखा ने मिल गेट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा है और उनसे लाइट लगाने की अनुमति मांगी है। अधिकारियों की मानें तो इन लाइट के लिए बिजली मीटर निगम की तरफ से ही लगवाया जाएगा और भविष्य में इन लाइट का रखरखाव भी उसे ही करना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कैमरी फोरलेन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर ठेकेदार को अलॉट कर दिया गया है। जल्द ही यह रोड रात के समय में भी जगमग नजर आएगा। - सुमेर सिंह, एसडीओ, बिजली शाखा, बीएंडआर