फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperatures dropped due to two days of rain; the weather will clear up from tomorrow.

Hisar News: दो दिन की बारिश से तापमान गिरा, कल से साफ होगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to two days of rain; the weather will clear up from tomorrow.
हिसार। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा जबकि रविवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। महेंद्रगढ़ और भिवानी में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक कम दर्ज किया गया। बुधवार और वीरवार को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश हुई। इनमें हिसार जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ हरियाणा पर बनी हुई है। साथ ही 16 सितंबर को सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। पश्चिमी जिलों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अब बारिश के ज्यादा आसार नहीं हैं और अगले सप्ताह से मानसून की विदाई की स्थिति बनने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। गुरुग्राम में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। हिसार में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़ और रोहतक में रात का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed