फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   teenager missing for sevwn month found in ghaziabaad

सात माह से लापता किशोर गाजियाबाद में मिला

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
teenager missing for sevwn month found in ghaziabaad
उपमंडल के गांव कापड़ो से सात महीने पहले लापता नाबालिग छात्र गाजियाबाद में मिला। उसने मोबाइल से दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज किया। इसके बाद परिजन और पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज कर परिजनों के हवाले कर दिया। बता दें कि गांव कापड़ो से 12 सितंबर को दसवीं का छात्र अचानक लापता हो गया था। परिजन बलवान फौजी ने बताया कि 11 सितंबर को गांव के सरकारी स्कूल में छात्र व उसके दोस्त के साथ स्कूल के ही 8-9 छात्रों ने पेड़ से बांधकर पीटा था। इसीके डर से वहां से कहीं भाग गया था। 12 सितंबर को खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई। करीब सात महीने बाद छात्र ने अपने दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज किया। उसके दोस्त ने उसके परिजनों को बताया और उससे बात करवाई। छात्र ने बताया कि वह पहले दिल्ली में चला गया था और उसके बाद गाजियाबाद की एक दुकान में नौकरी करने लग गया। वहां से पैसे कमाकर उसने मोबाइल खरीद कर अपने दोस्त को मैसेज किया।
विज्ञापन

गायब छात्र को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की छात्र ने अपने दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज किया। इसके बाद पुलिस और परिजन बुधवार को छात्र को ले आए। छात्र के बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौप दिया है।
विज्ञापन

- जोगेंद्र राठी, डीएसपी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed