{"_id":"64b2f30ec95913a8dd03d474","slug":"technology-will-also-be-used-in-the-care-and-sale-of-animals-hisar-news-c-21-hsr1020-178100-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पशुओं की देखभाल और खरीद-बिक्री में भी होगा तकनीक का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पशुओं की देखभाल और खरीद-बिक्री में भी होगा तकनीक का प्रयोग
विज्ञापन
हिसार। डिजिटल तकनीक ने इंसान ही नहीं पशुओं के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यूपी के हरदोई जिले के पुनीत ने एचएयू के सहयोग से पशुओं की संपूर्ण देखभाल व बिक्री आदि कार्य को आसान बनाने के लिए मोबाइल एप तैयार किया है। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पशुओं के बारे में सभी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। अगर कोई व्यक्ति अपने पालतू पशुओं की देखभाल करने में असमर्थ होगा, तो वह भी इस प्लेटफार्म से मदद ले सकता है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में कुछ अभिनव प्रयोग करने वालों की मदद करता है। यूपी के हरदोई जिला निवासी पुनीत त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय से आर्थिक व तकनीकी सहयोग लेकर पशुओं के लिए डिजिटल प्लेटफार्म डिजीवेट्स बनाया है। इस प्लेटफार्म पर पशुओं के लिए आहार, दवाइयां, चिकित्सा सुविधा समेत सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। पुनीत बताते हैं कि अभी अपने स्टार्टअप को नोएडा से शुरू कर रहे हैं।
एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
वन प्वाइंट डिजिटल सॉल्यूशन फॉर एनिमल्स की टैग लाइन के साथ शुरू इस पोर्टल पर पशु पालकों को अच्छे पशुओं, उनकी खरीद-बिक्री, चारा-दाना के अलावा चिकित्सकीय सुविधा की जानकारी भी दी गई हैं। अगर कोई पशुपालक अपने पशुओं को बेचना चाहता है ताे उसकी डिटेल पोर्टल पर अपलोड करेगा। पोर्टल से जुड़े अन्य लोग इसे देखकर ऑनलाइन खरीदारी कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश अपने पालतू पशु की देखभाल नहीं कर सकता तो इस प्लेटफार्म पर अपनी सूचना दे सकता है। कंपनी ऐसे पशुओं की नि:शुल्क देखरेख करेगी।
विज्ञापन
करीब 500 लोगाें को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ
पुनीत ने बताया कि इस प्लेटफार्म के साथ 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। ये लोग ग्रामीण स्तर पर पशुपालकों के संपर्क में रहकर पोर्टल पर पशुओं की फोटो व अन्य जानकारी अपलोड कराएंगे। साथ ही अस्पताल, चिकित्सक, दवाइयों आदि की जानकारी भी लगातार अपडेट कराने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नोएडा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सेंटर बनाए जाएंगे।