{"_id":"6636a552951a15e2780ac3d8","slug":"teachers-given-training-on-new-education-policy-hisar-news-c-21-hsr1020-374648-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शिक्षकों को दिया नई शिक्षा नीति का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शिक्षकों को दिया नई शिक्षा नीति का प्रशिक्षण
Sun, 05 May 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की एकेडमिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा।
एकेडमिक सलाहकार समिति के सदस्यों में प्रो प्रकाश सिंह (कुलपति, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल), प्रोफेसर अनु लाथर (कुलपति, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली), प्रोफेसर एच राजशेखर (कॉमर्स विभाग, मैसूर विश्वविद्यालय), प्रोफेसर प्रीति जैन (निदेशक, मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), प्रोफेसर डीआर ठाकुर (निदेशक, मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला), प्रोफेसर नीरज दिलबागी और प्रोफेसर संदीप राणा बैठक में शामिल रहे।
समिति के सदस्यों के अलावा, बैठक में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के शिक्षक प्रो वंदना पूनिया और अनुराग सांगवान भी मौजूद थे। संचालन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की निदेशक प्रोफेसर सुनीता रानी ने किया। बैठक में सदस्यों को यूजीसी द्वारा जारी किए गए निर्देशों से भी अवगत कराया गया। सलाहकार समिति के सदस्यों ने जीजेयू के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ कक्षाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।