Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Teachers and mentors were given training for effective implementation of class readiness program
{"_id":"680689725acec697210fd50f","slug":"teachers-and-mentors-were-given-training-for-effective-implementation-of-class-readiness-program-hisar-news-c-21-hsr1020-609884-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अध्यापकों और मेंटर्स को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अध्यापकों और मेंटर्स को दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को जानकारी देते हुए खंड एफएलएन समवंयक सुनील बिसला।
Link Copied
हांसी। खंड प्रथम के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजन किया गया। खंड एफएलएन समन्वयक सुनील बिसला ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खंड स्तर पर सभी प्राथमिक विद्यालयों के मुखियाओं व मेंटर्स के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बाल वाटिका तीन से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 अप्रैल से 23 मई 2025 तक बच्चों के साथ कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य किया जाना है, जिसमे सभी बच्चों को उनकी कक्षा की अपेक्षित दक्षताओं तक लाने के लिए योजना व गतिविधियों पर कार्य किया जाएगा। 25 मई को आंकलन कर कार्यक्रम के प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तीन मॉड्यूल भी तैयार किए गए हैं। शिक्षकों को प्रत्येक 15 दिन में विद्यार्थियों की स्किल पासबुक अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से जिला अकादमिक समन्वयक हनुमान प्रसाद व प्रदीप सकलानी ने प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शिक्षकों के साथ प्रवेश उत्सव, कक्षाओं में बच्चों को कार्य पत्रक पर करवाए जा रहे कार्यों व अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शिक्षकों से उनके कक्षा अनुभवों बारे भी जाना। अंत में खंड एफएलएन समन्वयक ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को अगली कक्षा के लिए तैयार करने व सीखने की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।