{"_id":"671a9e932af67430ac05ba77","slug":"tea-stall-operator-two-brothers-attacked-with-stick-counter-also-broken-hisar-news-c-21-hsr1020-491521-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टी स्टॉल संचालक दो भाइयों पर डंडे से हमला, काउंटर भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टी स्टॉल संचालक दो भाइयों पर डंडे से हमला, काउंटर भी तोड़ा
विज्ञापन
हांसी घायल दुकानदार दयानंद से बात करते हुए व्यापारी नेता प्रवीन तायल।
हांसी। बस स्टैंड के दिल्ली वाले गेट के सामने अशोका टी स्टॉल के मालिक दो भाइयों से बुधवार देर रात को दुकान में घुसकर नकाबपोश युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और बदमाशों की कार की पहचान हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार दयानंद वधवा ने बताया कि बस स्टैंड के सामने उनकी चाय की दुकान है। बुधवार देर रात 11 बजे के करीब वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। उसके साथ छोटा भाई अशोक भी था। तभी 5-7 नकाबपोश युवक वहां आए। उन्होंने हाथों में डंडे लिए हुए थे। दुकान में आते ही युवकों ने हम दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वहीं दुकान पर लगे काउंटर को भी तोड़ दिया। उसके बाद वह सभी कार में सवार होकर फरार हो गए। अशोक ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां वह उपचाराधीन हैं। दयानंद ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं व्यापारी नेता प्रवीन तायल उनसे मिलने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। तायल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा है। व्यापारियों पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कार का नंबर पता चल गया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर मामले में जांच कर रही है।
इस मामले में आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा प्रदान करने के नाम पर सत्ता में आई है, लेकिन सरकार के शपथ ग्रहण के चंद दिन बाद ही व्यापारियों पर हमले शुरू हो गए है। पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद भी अपराधियों में कोई दहशत नहीं है। पुलिसकर्मी केवल चालान काटने पर जोर दिए रखते हैं।