{"_id":"6779762def6b975ed706125a","slug":"tax-bar-association-got-elected-head-for-the-first-time-in-45-years-kuldeep-jain-won-by-40-votes-hisar-news-c-21-hsr1020-538258-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टैक्स बार एसोसिएशन को 45 साल में पहली बार मिला निर्वाचित प्रधान, कुलदीप जैन 40 वोटों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टैक्स बार एसोसिएशन को 45 साल में पहली बार मिला निर्वाचित प्रधान, कुलदीप जैन 40 वोटों से जीते
Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
हिसार में टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य।
हिसार। 45 साल में पहली बार मतदान के जरिए टैक्स बार एसोसिएशन को कुलदीप कुमार जैन के रूप में नया प्रधान मिला है। इन्होंने शनिवार को हुए चुनाव में 123 वोट हासिल प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार भारद्वाज (83 वोट) 40 वोटों से हराया। प्रधान पद के लिए कुल 206 मत डाले गए। उपाध्यक्ष -जीएसटी पद के लिए राजेंद्र प्रसाद ने 145 वोट लेकर भारत भूषण (58 वोट) को 87 वोट से हराया। तीन मत रद्द हो गए। लघु सचिवालय स्थित टैक्स बार एसोसिएशन में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद 3.30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई।
चुनाव अधिकारी सीए पवन मित्तल ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन के 9 पदों के लिए 23 नामांकन भरे गए थे, जिनमें से चार नामांकन वापस ले लिए गए। शेष 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव के लिए चार सदस्यों की एडहॉक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें सीए संजय वर्मा, एडवोकेट नरेश कुमार बंसल, एडवोकेट राजेश कुमार जैन व एडवोकेट विजय टक्कर शामिल रहे।
पहली बार हुआ मतदान: हिसार के टैक्स बार एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी। तब से लेकर वर्ष 2024 तक कभी मतदान की नौबत नहीं आई। हमेशा वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी चुने जाते थे। इस बार सदस्यों ने चुनाव करवाने की मांग रखी। इस पर मतदान के जरिए कार्यकारिणी के चुनाव का फैसला लिया गया। टैक्स बार एसोसिएशन में 220 पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें सीए, एडवोकेट व टैक्स प्रैक्टिसनर शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम
उपाध्यक्ष -इनकम टैक्स : सतपाल गोयल ने 155 वोट हासिल कर मंगल सैनी (51 वोट) को 104 वोट से पराजित किया। 0
सचिव: आदिश जैन ने 129 वोट लेकर शिव भारद्वाज (75 वोट) को 57 वोट से हराया। दो वोट रद्द हो गए।
सहसचिव: संजय कुमार शर्मा ने 107 वोट हासिल कर मोहित गर्ग (99 वोट) को 8 वोटों से हराया।
कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल ने 117 मत हासिल कर राजेश कुमार श्योराण (86 वोट) को 31 वोट से हराया। मुकुल मित्तल को 2 वोट मिले और एक वोट रद्द हुआ।
कार्यकारिणी सदस्य और मिले वोट
जगदीश लाल धमीजा 162
आलोक कुमार जैन 129
रमेश जैन 127
मनीष कुमार 91
पवन कुमार तनेजा 68
राकेश 35