फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tagore school team became the winner of science quiz

Hisar News: टैगोर स्कूल की टीम बनी विज्ञान प्रश्नोत्तरी की विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tagore school team became the winner of science quiz
हिसार। सेक्टर-16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अंतिम दिन वीरवार को लिखित परीक्षा ने विद्यार्थियों की दिमागी कसरत कराई। इसके बाद हॉट सीट पर सवालों की पहेलियों ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। हालांकि प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों ने विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार के 29 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। नारनौंद स्थित टैगोर स्कूल की टीम प्रथम, गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम द्वितीय, भिवानी के गांव लोहानी के शिवम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय रही। विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की हॉट सीट पर बैठेंगे।
विज्ञापन


हर विषय को जानने की करें कोशिश : डॉ. राहुल
पंचकूला स्थित हरियाणा काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. राहुल तनेजा ने बताया कि युवाओं को सिर्फ चिकित्सक व इंजीनियरिंग के कोर्सों का पता है जबकि अन्य कोर्स के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। बल्कि ढेरों ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें सीटें हर साल रिक्त रह जाती है। कारण है जानकारी के अभाव में विद्यार्थी ढेरों ऐसे क्षेत्रों व कोर्सों में आवेदन ही नहीं करते हैं, जिनमें रोजगार के अपार अवसर हैं। विद्यार्थियों को हर विषय को जानने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया, जिला गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधू, उल्लास कार्यक्रम के जिला प्रभारी जोगिंदर, एबीआरसी मुकेश बसंल व राहुल, स्माल वंडर पब्लिक स्कूल के निदेशक वीके अरोड़ा, रसायन विषय के प्रवक्ता डॉ. रविकांत, रामकुमार सांगवान, पंकज भाटिया, विनीत कुमार, जितेंद्र मान, विनीता अरोड़ा, विनय नाशा, ज्योति, कमलेश, प्रियंका, मंजू, अनीता, महाबीर मौजूद रहे।
::::::::::::::::::::

प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा लगा। शिक्षा विभाग का यह अच्छा प्रयास है। लिखित परीक्षा में केमिस्ट्री विषय के सवाल काफी मुश्किल थे, जिनको हल करने में काफी समय लगा। हालांकि प्रश्न-पत्र में पूछे गए सवालों को सिलेबस में पढ़ा हुआ था। -
मानव, 12वीं कक्षा

प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। क्योंकि प्रश्न काफी मुश्किल पूछे गए थे। फिजिक्स-केमिस्ट्री व गणित विषय के सवालों ने काफी उलझाया है। फिर भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा लगा। - स्वीटी, 12वीं


आज अच्छी बात यह थी कि काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसी जानकारियां मिलीं, जिनका जिक्र किताबों में नहीं है। मुझे अभिभावकों की तरफ से स्पोर्ट मिला था तभी मैं इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई। -
लक्ष्या, 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed