फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Syringes found in toilets during Haryana State Athletics Championship

Hisar News: हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समय शौचालयों में मिली सिरिंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Syringes found in toilets during Haryana State Athletics Championship
 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान एचएयू के गिरी सेंटर के शौचालय में फल्श के ऊपर सीरींज।
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में रविवार को दो दिवसीय हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मगर चैंपियनशिप के दौरान शौचालय की शीट के फ्लश के पीछे और बाथरूम की दीवार के ऊपर प्रयोग की हुई सिरिंज मिली हैं।
विज्ञापन

कई सिरिंज शौचालय के फर्श पर भी बिखरी हुई थीं। इससे पहले भी शौचालय में सिरिंज मिलने के मामले आ चुके हैं। मगर इन सिरिंज का किसने इस्तेमाल किया है अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ी अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिए इनका प्रयोग करते हैं। दिसंबर माह में भी गिरी सेंटर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। उस समय भी शौचालयों में सिरिंज और शीशियां मिली थीं। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खेल स्थल का दौरा किया था। मगर सिरिंज किसने इस्तेमाल की थी यह पता नहीं चला। उसके बाद हरियाणा खेल विभाग ने खेल संघों और महासंघों को सख्त निर्देश जारी किए और चेतावनी दी है कि जो भी महासंघ डोपिंग को रोकने में विफल रहेगा, उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। गिरी सेंटर में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स हरियाणा और एथलेटिक्स हिसार की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
जो सिरिंज मिली हैं, वह प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों द्वारा इस्तेमाल नहीं की हुई हैं। हमें नहीं पता कि ये सिरिंज किसने इस्तेमाल की है। मगर जिसने भी की है वो गलत है। यदि हमें शक होता तो हम डोपिंग टेस्ट करवा लेते। मगर ऐसा कुछ नहीं मिला।
- मनोज कड़वासरा, एथलेटिक्स हिसार के महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed