फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Symposium on Nobel Laureate Laszlo Krasznahorkai

Hisar News: नोबेल विजेता लास्लो क्रास्नाहोर्काई पर विचार गोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Symposium on Nobel Laureate Laszlo Krasznahorkai
हिसार में आयोजित वानप्रस्थ की गोष्ठी के प्रतिभागी।
हिसार। साहित्य क्षेत्र में इस वर्ष नोबेल पुरस्कार पाने वाले हंगरी के उपन्यासकार लास्लो क्रास्नाहोर्काई पर बुधवार को वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब में विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन

एचएयू की सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ. अपर्णा ने उनके रचनात्मक योगदान और लेखन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि क्रास्नाहोर्काई के उपन्यास सातानतांगो, द मेलन्कॉली ऑफ रेजिस्टेंस, वार एंड वार और बैरन वेंकहाइम्स होमकमिंग में अराजकता, जीवन के अर्थ की खोज और दार्शनिक दृष्टि झलकती है।
विज्ञापन

डॉ. अपर्णा ने कहा कि लेखक की लेखनी मानव अस्तित्व और कला की शक्ति को रेखांकित करती है। इस अवसर पर क्लब महासचिव डॉ. जे.के. डांग ने स्वागत किया, डॉ. मंजू मेहता ने संचालन किया और क्लब की ओर से डॉ. अपर्णा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 40 सदस्य मौजूद रहे और अजीत सिंह व वीना अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed