फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Swine flu increasing in Hisar district

Hisar News: मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ रहा स्वाइन फ्लू

Mon, 18 Mar 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swine flu increasing in Hisar district
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 77 पर पहुंच गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक नारनौंद एरिया के एक मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। वहीं इस मौसम में वायरल के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिला मलेरिया विभाग की तरफ से स्वाइन फ्लू के जो नए मामले आए है उनके परिजनों को टेलीफ्लू की दवा मुहैया करवा दी है। उनका निजी और मेडिकल काॅलेज अग्रोहा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि ढाई महीने में स्वाइन फ्लू के 77 मरीज सामने आए है। उन्हाेंने बताया कि गर्मी के मौसम के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों पर अंकुश लग जाएगा। स्वाइन फ्लू और वायरल के लक्षण मिलते-जुलते है। बुखार होने पर मरीज को स्वाइन फ्लू की जांच करवानी चाहिए। ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सकें और उसका उपचार शुरू हो सकें। उन्हाेंने बतायाकि विभाग की तरफ से लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जहां से स्वाइन फ्लू के मरीज आ रहे हैं, वहां पर टीमें जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में बता रही है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि इस मौसम में वायरल, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ओपीडी में 100 के करीब मरीज उपचार और दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed