{"_id":"693f0afba09e6e8cd5022aac","slug":"swadeshi-fair-features-108-kund-swadeshi-pledge-ceremony-conveying-a-message-of-harmony-hisar-news-c-21-hsr1005-770311-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वदेशी मेले में 108 कुंडीय स्वदेशी संकल्प महायज्ञ, समरसता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वदेशी मेले में 108 कुंडीय स्वदेशी संकल्प महायज्ञ, समरसता का दिया संदेश
विज्ञापन
हिसार। स्वदेशी मेले में नींबू दौड़ स्पर्धा में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
हिसार। पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले के तीसरे दिन रविवार को पतंजलि योगपीठ ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 108 कुंडीय स्वदेशी संकल्प महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में आहुति डालकर देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान भी किया गया।
मेले के दौरान आयोजित नींबू दौड़ और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नींबू दौड़ में प्रतिभागियों ने संतुलन का प्रदर्शन किया, जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में किसी बच्चे ने पुलिस अधिकारी तो किसी ने भगत सिंह का रूप धारण कर देशभक्ति की भावना को उजागर किया। वहीं समृद्ध भारत परिषद की ओर से रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
स्वदेशी मेले के तहत स्वदेशी जागरण मंच की ओर से अग्रसेन भवन में विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में समृद्ध भारत-महान भारत विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं प्राध्यापक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा और प्रांतीय संगठक कुलदीप पूनिया, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई, लुवास के कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा, सीडीएलयू के कुलपति विजय कुमार, गणपति तेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
पर्यावरण हितैषी खेती पर दिया गया जोर
अग्रसेन भवन में ही जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और किसान स्वावलंबन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सशक्त बनाने और पर्यावरण हितैषी खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि एचएयू के जैव प्रौद्योगिकी अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा ने अध्यक्षता की। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर ने मुख्य वक्ता के रूप में खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री महिपाल बडदू, प्रीतम पूनिया मौजूद रहे।