फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surendra Bajaj was crowned the head of Rajguru Market and Mahesh Chaudhary became the general secretary

सुरेंद्र बजाज के सिर पर सजा राजगुरु मार्केट की प्रधानी का ताज व महेश चौधरी बने महासचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Surendra Bajaj was crowned the head of Rajguru Market and Mahesh Chaudhary became the general secretary
नवचयनित प्रधान सुरेंद्र बजाज व महासचिव महेश चौधरी को फूलमाला डालकर सम्मानित करते दुकानदार व व्य - फोटो : Hisar
हिसार। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधानी का ताज कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र बजाज के सिर पर सजा चुका है। वहीं महेश चौधरी को एसोसिएशन के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पदों का सर्वसम्मति से चयन हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक रामशरण दास आहुजा, हरबंस नागपाल व बाबूलाल अग्रवाल ले की। आम सभा की बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नया चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी व पूर्व प्रधान गौतम नारंग व सुशील गोयल ने सभा का संचालन किया। सर्वप्रथम अब तक प्रधान रहे सुभाष टीनू आहुजा को मार्ल्यापण व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए प्रधान के लिए सुरेंद्र बजाज का नाम रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। रवि मेहता एडवोकेट ने महासचिव पद के लिए महेश चौधरी का नाम रखा जिस पर सभी ने सर्वसम्मति जताई। नवनिर्वाचित प्रधान व महासचिव को बाकी कार्यकारिणी गठन करने का अधिकार दे दिया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्र बजाज ने कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। मार्केट के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाएंगे। सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मार्केट की पार्किंग व सफाई व्यवस्था, जन समस्याओं के समाधान पर फोकस रहेगा। इस मौके पर सुशील गोयल, पूर्व प्रधान महेश चौधरी, गौतम नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2022 को एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद से चुनाव को लेकर प्रधान पद के दावेदार सक्रिय हो गए थे। एसोसिएशन ने 12 जून को पंजाबी धर्मशाला में व्यापारियों की मीटिंग बुलाई। जहां पर प्रधान पद के चुना गया। पंजाबी धर्मशाला में व्यापारियों से सहमति से कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र बजाज को प्रधान चुना है। नये प्रधान सुरेंद्र बजाज हिसार सेक्टर 13 के निवासी हैं। रेडिमेट कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र बजाज लंबे समय से राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे हैं। सुरेंद्र बजाज पिछले चार सालों से सचिव व उपप्रधान रहे हैं। वर्तमान में भी प्रधान चुने जाने से पूर्व वे एसोसिएशन के महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed