{"_id":"62e95d10f7f9515dcf1145da","slug":"supply-of-contaminated-water-in-gudha-village-villagers-put-a-lock-in-the-water-house-hisar-news-hsr6382691181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुढ़ा गांव में हो रही दूषित पानी सप्लाइ, ग्रामीणों ने जलघर में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुढ़ा गांव में हो रही दूषित पानी सप्लाइ, ग्रामीणों ने जलघर में जड़ा ताला
विज्ञापन
सिवानी मंडी- गुढ़ा गांव में दूषित पानी के टैंक दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Hisar
सिवानी मंडी। गांव गुढ़ा के ग्रामीण जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से पिछले एक वर्ष अधिक समय से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को सरपंच प्रतिनिधि तेजपाल गुढ़ा के नेतृत्व में गांव के जलघर के सामने इकट्ठा होकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया व जल घर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। एसडीओ ने 10 दिन के भीतर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बारे में गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने इसे ठीक करवाने में कोई जहमत नहीं उठाई। सरपंच प्रतिनिधि तेजपाल ने बताया कि गांव में लगातार दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जलघर में पानी साफ करने वाले टैंकों के फिल्टर एक वर्ष से खराब पड़े हैं। ग्रामीण धर्मवीर सिंह, विशाल, रीसाल सिंह, लल्लूराम ठेकेदार, घड़सी राम, रणधीर सिंह, चंद्रमुखी सरोज देवी, संतोष, हरीश, अनिल, देवेंद्र, राजकुमार, रोहतास, ईश्वर महावीर, सुनील, कृष्ण, दीपक, विनोद, हर्ष कुमार, सतवीर ने बताया कि गंदा पानी पीने से लोग पेटदर्द, एलर्जी से पीड़ित हैं। मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ उमेद सोनी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें दूषित पानी दिखाया।
एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 10 दिन में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जल घर का ताला खोला। उन्होंने बताया कि जल घर में बने टैंकों के फिल्टर का काम चल रहा है। इस कार्य में गति लाई जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिलेगा, इसके लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है।