{"_id":"65aea962ef9c5036e506b4c6","slug":"sunshine-for-5-and-a-half-hours-for-the-second-time-in-22-days-hisar-news-c-21-hsr1005-306525-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 22 दिन में दूसरी दफा साढ़े 5 घंटे तक निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 22 दिन में दूसरी दफा साढ़े 5 घंटे तक निकली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 22 दिन में दूसरी बार सोमवार को साढ़े 5 घंटे तक धूप निकली। इस कारण से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। धूप निकलने के कारण हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से कुछ राहत मिली। धूप निकलने का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा और दिन भर बाजारों व पार्कों में चहल पहल रही। बता दें कि इससे पहले नए साल में पहली बार 11 जनवरी को इतने घंटे तक सूर्य चमका था।
काफी दिनों के बाद सोमवार सुबह कोहरा गायब रहा। हालांकि इस दौरान बादलवाही रही। मगर सुबह करीब 11 बजे मौसम में बदलाव आया। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने लगी और मौसम साफ होने लगा। इसके साथ ही धूप भी निकल आई। धूप निकलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली। अवकाश होने के कारण लोगों ने इस धूप का खूब आनंद उठाया। काफी दिनों में बाद पार्कों में भी भीड़ नजर आई। शहर में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। पिछले दिन के मुकाबले दिन के तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मगर फिर भी यह सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा।