Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suggested to kill after confirmation of glanders in seven horses of Jind

Hisar News: जींद के सात घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि के बाद मारने का दिया सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Suggested to kill after confirmation of glanders in seven horses of Jind
हिसार। जींद के सब्जी मंडी निवासी एक व्यक्ति के सभी सात घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी की पुष्टि हुई है। क्लीनिकल ट्रायल में भी सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार ने सभी सात घोड़ों को मार देने का सुझाव पशुपालन विभाग को भेजा है। प्रदेश में इससे पहले भी 10 घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

नवंबर में जींद जिले के एक पशुपालक के दो घोड़े ग्लैंडर्स से पीड़ित मिले थे। इनके संपर्क में आए पांच अन्य घोड़ों का भी सैंपल लिया गया था। अश्व अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरिशंकर सिंघा ने बताया कि क्लीनिकल परीक्षण में सभी सात घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच प्रदेश के सिरसा, रोहतक, जींद, झज्जर व फरीदाबाद में 10 घोड़े ग्लैंडर्स से पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed