फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Study history strategically, you will gain complete confidence in the exam.

Hisar News: रणनीति से पढ़ें इतिहास, परीक्षा में मिलेगा पूरा आत्मविश्वास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Study history strategically, you will gain complete confidence in the exam.
राजेश कुमारी,शिक्षिका
हिसार। कई विद्यार्थियों को इतिहास कठिन और बोझिल लगता है क्योंकि लंबी घटनाओं, तिथियों और नामों को याद रखना चुनौतीपूर्ण होता है। शिक्षकों का कहना है कि यदि इतिहास को रटने के बजाय समझकर और व्यवस्थित रूप से पढ़ा जाए तो यह विषय सबसे आसान और रोचक बन सकता है। सही अध्ययन पद्धति, नियमित पुनरावृत्ति और अवधारणाओं की स्पष्ट समझ से बच्चे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। घटनाओं को कारण-परिणाम के साथ जोड़कर पढ़ना, समय-रेखा और नोट्स तैयार करना सीखने को सरल बनाता है और आत्म विश्वास भी बढ़ारा है।
विज्ञापन



उत्तर लिखने का अभ्यास मजबूत करता है याददाश्त
इतिहास को केवल तिथियों और नामों तक सीमित न समझें, बल्कि हर अध्याय को एक कहानी की तरह पढ़ें। घटना के कारण और परिणाम को समझने से याद रखना आसान होता है। छोटे-छोटे नोट्स बनाकर मुख्य बिंदु, महत्वपूर्ण तिथियां और व्यक्ति लिख लें। टाइमलाइन और चार्ट तैयार करने से घटनाओं की क्रमबद्धता स्पष्ट होती है। पढ़ने के बाद अपने शब्दों में उत्तर लिखने का अभ्यास याददाश्त मजबूत करता है। नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा रिवीजन करें। अंतिम समय में रटने की बजाय निरंतर अभ्यास बेहतर परिणाम और आत्मविश्वास देता है।
विज्ञापन

- राजेश कुमारी, शिक्षिका

मैप और चार्ट से विषय होता है मजबूत
इतिहास को समझने का सबसे आसान तरीका है उसे क्रमवार पढ़ना। जब विद्यार्थी घटनाओं को वर्ष और क्रम में जोड़कर देखते हैं, तो पूरा विषय स्पष्ट हो जाता है। केवल यह याद रखना कि क्या हुआ, पर्याप्त नहीं है। क्यों और कैसे पर ध्यान देना जरूरी है। मैप और चार्ट के उपयोग से स्थानों को देखकर विषय और मजबूत होता है। पढ़ाई के बाद खुद से क्या, कब, क्यों और कैसे पूछें, जिससे समझ गहरी होती है। समूह चर्चा और क्विज से पढ़ाई लाभदायक है। अपने शब्दों में समझाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। नियमित अभ्यास और पुनरावृत्ति सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.सुनीता रानी, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed