फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students started hunger strike in HAU

Hisar News: एचएयू में विद्यार्थियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Thu, 19 Jun 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students started hunger strike in HAU
एचएयू में धरने पर बैठे विद्या​​​र्थियों को संबो​​धित करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह च
हिसार। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रोजाना दो विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। धरनास्थल पर वीरवार को हुई सभा में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रदर्शनकारियों का मनोबल बढ़ाया। चौटाला ने कहा कि आप मजबूती से लड़ोगे ताे कुलपति को आपके सामने आकर माफी भी मांगनी पड़ेगी। सरकार को मजबूर होकर वीसी को भी हटाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र महापंचायत के लिए समिति बनाई जाए, जिसमें सभी धर्म-जाति के विद्यार्थियों की भागीदारी होनी चाहिए। प्रदेश की हर एक यूनिवर्सिटी, हर एक कॉलेज में जाकर अपनी पूरी बात उनको बताकर उनसे समर्थन मांगो। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने भी छात्र जीवन के समय यहां आंदोलन किए थे। छात्र एकता के चलते उस समय ऐसे हालात बने थे कि तात्कालिक सीएम चौधरी भजनलाल को भी भाग कर अपनी गाड़ी में बैठना पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि भाजपा लोगों को लंबे समय तक आंदोलन पर बैठा कर उनके संघर्ष को कमजोर करने की कोशिश करती है। किसान आंदोलन के समय उनको एक साल बैठना पड़ा था, तब कहीं जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगते हुए उनकी मांग माननी पड़ी थी। विद्यार्थियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां, नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ भी समर्थन करने पहुंचे। एचएयू प्रशासन ने दावा किया कि वीरवार को 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed