फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students did online registration, no problem in portal

Hisar News: विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, नहीं आई पोर्टल में खामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students did online registration, no problem in portal

विज्ञापन
हिसार। कॉलेजों में दाखिला प्रकिया 3 जून से शुरू हो चुकी है। मंगलवार को कॉलेजों में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों पंजीकरण करवाए। हालांकि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या इक्का-दुक्का ही रही। कैफे पर भी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या देखने को नहीं मिली। वहीं पहले दिन पोर्टल न खुलने से विद्यार्थियों के पंजीकरण नहीं हो पाएं। तो दूसरे दिन मंगलवार को पोर्टल ओपन रहा और ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की कोई परेशानी विद्यार्थियों को नहीं आई। जीजेयू से संबद्ध जिले में 26 व केयू से संबद्ध 3 कॉलेज हैं। पहले दिन पोर्टल ओपन न होने से विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करवा पाए थे।
वहीं जीजेयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में विवि की तरफ से कुछ फंड में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सालाना वैल्यू एडिड कोर्स के लिए 300 रुपये की सालाना फीस लगेगी। जिससे विद्यार्थियों पर करीब सालाना 400 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। शहर के सभी कॉलेजों में 25 जून तक यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। मंगलवार को गवर्नमेंट पीजी, कॉलेज, वुमन कॉलेज, एफसी कॉलेज, जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज में दाखिलों को लेकर विद्यार्थी पहुंचे। शहर के सभी कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत जानकारी हासिल की। इसके अलाव विषय संयोजन को लेकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दाखिलों को लेकर कॉलेज में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे। विषय संयोजन को लेकर आ रही परेशानी भी दूर हो चुकी है। - डॉ. रमेश आर्य, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed