फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student organizations protested against crushing of HPSC candidates' movement

Hisar News: छात्र संगठनों ने एचपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुचलने का किया विरोध

Tue, 07 Jul 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 07 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student organizations protested against crushing of HPSC candidates' movement
हिसार में संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन करते सदस्य। स्रोत आयोजक
हिसार। संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले सोमवार को पीएसएफ, इनसो और ओबीसी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने 26 जून को चंडीगढ़ में एचपीएससी अभ्यर्थियों के धरने पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

पीएसएफ की सदस्य पारुल ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एचपीएससी भर्ती में 35 प्रतिशत पात्रता मानदंड समाप्त करने, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने व महिला अभ्यर्थियों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इनसो अध्यक्ष दीपक घणघस ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ओबीसी छात्र संगठन के अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने सरकार से अभ्यर्थियों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed