फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student organizations protested against changing the rules in the recruitment of assistant professors

Hisar News: सहायक प्रोफेसर की भर्ती में नियम बदलने का छात्र संगठनों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Student organizations protested against changing the rules in the recruitment of assistant professors

विज्ञापन
हिसार। डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से बुधवार को सहायक प्रोफेसर की 2023 के विज्ञापन में नया नियम लागू करने के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान छात्र नेता सुमेश बापोड़ा और विकास बनभोरी की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
सुमेश ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए 2023 में विज्ञापन दिया था जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए 12 पद आरक्षित थे। प्रारंभ में हरियाणा में एक ही श्रेणी थी। बाद में राज्य सरकार ने इसे दो उप-श्रेणियों में डीएससी और ओएससी में विभक्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने अब इन भर्तियों के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। इसमें विभिन्न पदों पर उप वर्गीकृत कर दिया गया जो पूरी तरह से गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
विज्ञापन

छात्र नेता विकास ने बताया कि बताया कि गुजवि ने वर्ष 2023-24 में असिस्टेंट प्रोफेसर्स के कुछ पदों पर विज्ञापन निकाला था। विज्ञापन में अनुसूचित जाति की एक ही कैटेगरी के नियमों के अनुसार भर्ती की जानी थी, लेकिन इनमें से कुछ पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवा कर परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभी नियमों में बदलाव करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। नए नियम को लागू किया गया तो छात्र संगठनों की ओर से इसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान अंकित चोपड़ा, प्रमोद सिसाय, सोनू , गौरव, नवीन और विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed