{"_id":"6467ae858bb515ef8706367a","slug":"strictness-on-e-rickshaw-drivers-without-documents-and-paying-tax-rto-team-seized-e-rickshaw-hisar-news-c-21-1-137478-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना दस्तावेज और टैक्स अदा किए ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, आरटीओ टीम ने जब्त किया ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना दस्तावेज और टैक्स अदा किए ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, आरटीओ टीम ने जब्त किया ई रिक्शा
विज्ञापन
सिरसा । शहर में बिना दस्तावेजों और बिना नंबर प्लेट व टैक्स जमा करवाए ई-रिक्शा चलाई जा रही हैं। ऐसे ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करने के लिए आरटीओ विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को बस स्टैंड के सामने खड़े ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेज जांचे। जबकि कई चालक रिक्शा लेकर वहां से फरार हो गए। ऐसे में टीम ने एक चालक की ई-रिक्शा को 11 हजार 500 का जुर्माना लगाकर जब्त कर दिया।
शहर में करीब तीन हजार ई-रिक्शा हैं। इनमें से करीब 800 ई-रिक्शा ही आरटीओ विभाग के पास रजिस्ट्रेशन हैं। जबकि अन्य रिक्शा चालकों का अभी तक न तो रजिस्ट्रेशन किया गया है और न ही इनके पास नंबर प्लेट व लाइसेंस है। वहीं जिन ई-रिक्शा चालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है उन ई-रिक्शा चालकों की ओर से टैक्स भी जमा नहीं करवाया गया। जिसके चलते आरटीओ विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड के सामने खड़े सभी ई-रिक्शा चालकों को बस स्टैंड की वर्कशाप में बुलाया और यहां पर चालकों के दस्तावेज जांचे गए। लेकिन इनमें से कुछ चालकों के पास ही दस्तावेज, आरसी व नंबर प्लेट मिली। जिसके बाद टीम ने एक ई-रिक्शा को जब्त कर दिया और उस पर 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जबकि कई रिक्शा चालकों के दस्तावेज भी मंगवाए गए। हालांकि कई ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।
बस स्टैंड के सामने टीम पहुंची तो चालक हुए फरार
हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड के समक्ष आरटीओ विभाग की टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू की तो कई ई-रिक्शा चालक वहां से फरार हो गए। वहीं टीम कुछ ई-रिक्शा चालकों को वहां से वर्कशाप में ले गई। वहां दस्तावेजों की जांच की गई ।
विज्ञापन
चालक बोले- उपायुक्त ने कई वर्ष पहले दी थी ई रिक्शा, बिल न होने से नहीं बनी आरसी
वहीं ई-रिक्शा चालक यूनियन के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि तत्कालीन उपायुक्त की ओर से उन्हें कई वर्ष पहले ई-रिक्शा दी गई थी। लेकिन उसका बिल व अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं दिया गया। जिसके कारण उनकी न तो आरसी है और न ही अन्य कोई दस्तावेज बन पाया है। लेकिन आरटीओ अधिकारियों की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। चालान होने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों की ओर से 11 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है।
हर माह ई रिक्शा चालकों को जमा करवाना होता 170 रुपये टैक्स
वहीं आरटीओ विभाग के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा की एजेंसी से खरीद करने के बाद चालकों को उसका रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके दो वर्ष के पश्चात उसकी फिटनेस की जांच करवानी होती है। ई-रिक्शा का हर माह 170 रुपये टैक्स चालकों को आरटीओ कार्यालय में जमा करवाना होता है। लेकिन कई ई-रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन करवाने के दौरान तो टैक्स जमा करवा देते हैं और इसके पश्चात टैक्स अदा नहीं करते। जिसके चलते अब विभाग की ओर से रिक्शा चालकों पर सख्ती करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
बिना दस्तावेज, नंबर प्लेट और टैक्स जमा करवाए ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कई ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी गई है। एक ई-रिक्शा चालक का चालान भी किया गया है। शहर में घूम रहे ई-रिक्शा चालकों की चेकिंग करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
हुकम सिंह, मोटर व्हीकल अधिकारी, आरटीओ विभाग सिरसा