{"_id":"66b5469ccf3d2f78e6032384","slug":"strict-action-will-be-taken-against-employees-who-unnecessarily-harass-the-public-dc-hisar-news-c-21-hsr1020-439213-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त प्रदीप दहिया समाधान शिविर में जन-समस्याएं सुनते हुए।
हिसार। लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बेवजह जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें। समस्याएं विभागीय स्तर पर हल होनी चाहिए।
उपायुक्त दहिया ने अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। आदमपुर निवासी सियाराम व कलावती की पेंशन बैंक खाते को सही करवाने की शिकायत पर उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को समस्या के निवारण करने के निर्देश दिए। आदमपुर मंडी निवासी राजपाल ने श्रवण चौक आदमपुर से ढाब मंदिर रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत दी। उपायुक्त ने खंड विकास व पंचायत अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। गांव सिसाय बोलान निवासी राजेश की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर उपायुक्त ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हिसार निवासी रामभक्त की डीडीओ कोड ठीक करने की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मंगाली मोहम्मद निवासी संतोष की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंक खाता बदलने की शिकायत पर कृषि विभाग के उपनिदेशक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने करने के निर्देश दिए। आदर्श कॉलोनी निवासी जगमंद्र सिंह की भूमि की रजिस्ट्री में खामी दूर करने की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, सीईओ जिला परिषद कुलभूषण बंसल, डीएमसी वीरेंद्र सहारण, डीएसपी विजयपाल उपस्थित रहे।