फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Story teller was raped by a young man from Sirsa

Hisar: कथा वाचिका से सिरसा के युवक ने किया दुष्कर्म, मसहूर कथा वाचिका से मिलवाने व शादी का दिया था झांसा

Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
सार

आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार गलत काम किया। एक बार आरोपी उसे अपने गांव ले गया और गाड़ी में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया।

विज्ञापन
Story teller was raped by a young man from Sirsa
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली कथा वाचिका से सिरसा के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को मशहूर कथा वाचिका से मिलवाने और मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। विरोध करने पर युवक ने फोटो पीड़िता के गांव के सरपंच और परिचितों के पास भेज दिया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह शहर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। पढ़ाई के साथ-साथ हरि की कथाएं करती हैं। 25 सितंबर 2022 को राजस्थान में मुक्ति धाम में पूजा पाठ के लिए गई थी। वहां पर कार्यक्रम के बाद कई प्रशंसक मिलने के लिए आए।

विज्ञापन

 

इस दौरान सिरसा के सोनू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह मशहूर कथा वाचिका का निजी गाड़ी चालक है। वह उसे उनसे मिलवा सकता है। इसके बाद 24 नवंबर 2022 को शहर के नागरिक अस्पताल के सामने बुलाया और एक होटल में ले गया। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार गलत काम किया। एक बार आरोपी उसे अपने गांव ले गया और गाड़ी में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। एक बार उसने उससे मिलने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसकी फोटो गांव के सरपंच और अन्य परिचितों के पास भेज दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed