फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Storm became a disaster, poles broke, electricity disrupted

Hisar News: आफत बन आया अंधड़, खंभे टूटे, बिजली बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Storm became a disaster, poles broke, electricity disrupted
शुक्रवार शाम बदले मौसम के दौरान मंडी में गेहूं को को तिरपाल से ढकते कर्मचारी। 
हिसार। जिले में शुक्रवार शाम अंधड़ आफत लेकर आया। खेतों में आग लगने की घटनाओं में 100 एकड़ से ज्यादा में खड़ी गेहूं की फसल व फाने जलकर राख हो गए। खंभे व तारें टूटने से बिजली व्यवस्था भी बाधित हुई।
विज्ञापन

आपूर्ति सुचारू करने के लिए बिजली निगम की टीमें रात भर लगी रहीं। बिजली निगम के एसई ओमबीर ने बताया कि कहां कितने खंभे टूटे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कई जगह पेड़ गिरने के भी समाचार हैं। बरवाला में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में बदलाव को देखते हुए हिसार की अनाज मंडी में किसान गेहूं की तिरपाल से ढकने में जुट गए।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और दिन भर तेज धूप खिली रही। बालसमंद में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया ,जो सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा रहा। शाम करीब 7 बजे मौसम अचानक बदला और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर दौड़ती रहीं दमकल गाड़ियां : आग लगने की सूचनाएं मिलने के साथ-साथ दमकल गाड़ियां दौड़तीं रहीं। अग्निशमन विभाग के अनुसार गांव मय्यड़ में दो जगह, मिर्जापुर, किरतान, खारिया, अग्रोहा, बुगाना व सरसौद में गेहूं की फसल व फानों में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। सीसवाला में आग लगने से 30 एकड़ में फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed