{"_id":"674e0021238edf259705cf84","slug":"stf-busy-in-checking-call-details-of-chandigarh-bomb-blast-accused-hisar-news-c-21-hsr1020-516768-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी एसटीएफ
Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में मशहूर रैपर और गायक बादशाह के क्लब के बाहर 26 नवंबर को धमाका करने के मामले में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश अजीत और विनय को सोमवार को नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अब दोनों को पुलिस पर फायरिंग और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपियों किया है। दोनों मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसटीएफ और सदर थाना पुलिस के अलावा सीआईए भी पूछताछ कर रही है। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि ये किस-किसके संपर्क में हैं।
इसके साथ ही एसटीएफ टीम दोनों आरोपियों द्वारा बताए गए गोल्डी गैंग से जुड़े युवाओं के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। पुलिस की हिरासत में अभी 3-4 संदिग्ध युवक है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने जो नाम बताए हैं, उनका डाटा जुटाया जा रहा है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि करनाल में दोनों आरोपियों को हथियार किसने दिए थे।