{"_id":"66bcfcea2b4c59f6e30c87b4","slug":"sports-stadium-will-be-built-on-the-land-of-tourism-department-and-crop-procurement-center-will-be-built-in-ghirai-hisar-news-c-21-hsr1020-442811-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पर्यटन विभाग की जमीन पर बनेगा खेल स्टेडियम और घिराय में बनेगा फसल खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पर्यटन विभाग की जमीन पर बनेगा खेल स्टेडियम और घिराय में बनेगा फसल खरीद केंद्र
विज्ञापन
हांसी। शहर के पहले खेल स्टेडियम की जगह को लेकर मंजूरी मिल गई है। दिल्ली रोड पर ब्लैक बर्ड के पीछे पर्यटन विभाग की खाली पड़ी 8 एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग की 8 एकड़ जमीन खेल विभाग को स्थानांतरण होने की प्रकिया पूरी हो चुकी है। वहीं घिराय गांव में फसल खरीद केंद्र बनाने को लेकर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
पर्यटन विभाग ने दिल्ली रोड पर ब्लैक बर्ड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बनाया था। जो कि बीते कई वर्षों से बंद है। इस कॉम्प्लेक्स में अभी पुलिस लाइन बनी हुई है। यहां पर विभाग की 10 एकड़ जमीन है। जिसमें से 8 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। दो एकड़ जमीन विभाग अपने पास रखेगा। पर्यटन विभाग ने इस पर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया है। बता दें कि बीते वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हांसी में आए थे। तब उन्होंने खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद अधिकारियों का एक दल जमीन के निरीक्षण के लिए आया था। तब पर्यटन विभाग की इस जमीन का चयन किया गया था। अब जमीन स्थानांतरण होने की प्रक्रिया पूरी हुई है। हालांकि अभी खेल विभाग के नाम इंतकाल होना बाकी है।
घिराय गांव में जल्द बनेगा फसल खरीद केंद्र
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से घिराय गांव में जल्द फसल खरीद केंद्र बनाया जाएगा। गांव घिराय ग्राम पंचायत की तरफ से 5 एकड़ जमीन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को देने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। जमीन ट्रांसफर की प्रकिया को सरकार ने भी स्वीकृति दे दी है। फसल खरीद केंद्र के बनने से किसानों को नजदीक फसल बिक्री की सुविधा मिलेगी। यह फसल खरीद केंद्र 5 एकड़ 6 कनाल भूमि पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि दोनों मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे। अब सफलता मिली है। विधायक ने बताया कि इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। खेल प्रेमियों की जरूरतों के अनुसार इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।