फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sports, badmintan

हिसार के राजीव ने पानीपत के साहिल को 21-10 और 21-4 से हराया

Sun, 15 Sep 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
sports, badmintan
विद्युत नगर के बैडमिंटन हॉल में शनिवार को चार दिवसीय 53वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 22 जिलों से करीब 350 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इनमें 220 पुरुष और 130 महिला खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त अशोक मीणा ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के पहले दिन नॉक आउट मैच खेले गए। पुरुष एकल वर्ग में झज्जर के नवीन ने पलवल के कृष्ण को 21-7 और 21-16 से हराया। इसी प्रकार सोनीपत के यशदीप दहिया ने मेवात के हर्षित गर्ग को 21-3 और 21-10 से हराया। वहीं हिसार के सिद्धार्थ ने यमुनानगर के रणवीर राणा को 21-13 और 21-6 से हराया। करनाल के मृत्युंजय ने गुुरुग्राम के लक्की बादलिया को 21-16 और 21-13 से हराया। रोहतक के रमन कुमार ने मेवात के अकरम खान को 21-7 और 21-12 से हराया। वहीं सोनीपत के सूरज ने कैैथल के कैशव को 21-12 और 21-17 से मात दी। फतेहाबाद के हिमांशु और जींद के मोहित को 21-15 और 21-8 से हराया। हिसार के राजीव गोयत ने पानीपत के साहिल मलिक को 21-10 और 21-4 से हराया। इसी प्रकार झज्जर के अभिमन्यु ने जींद के अंकुर को 21-15 और 21-14 से हराया। यमुनानगर के मनीष ने जतिन को 21-18 और 21-11 से हराया। वहीं लड़कियों के एकल वर्ग में सोनीपत की साक्षी ने रोहतक की कनिका को 21-11 और 21-16 से मात दी। हिसार की शिक्षा ने पानीपत की श्वेता को 21-8 और 21-7 से हराया। चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष एकल, पुरुष डबल, महिला एकल, महिला डबल व मिक्स डबल में मुकाबले होंगे। इस अवसर पर हिसार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. कमल शर्मा, अध्यक्ष संजय सातरोडिया, सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विजय बिश्नोई सहित अनेक लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता हिसार डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। रविवार को सुबह 9 बजे मुकाबले शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed