{"_id":"64554861f8502ab95101b49c","slug":"sp-crime-panchkula-presented-affidavit-in-special-court-in-case-of-yuvraj-singh-munmun-dutta-yuvika-chaudhary-hisar-news-c-21-hsr1007-125469-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता, युविका चौधरी के मामले में एसपी क्राइम पंचकूला ने विशेष अदालत में पेश किया शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता, युविका चौधरी के मामले में एसपी क्राइम पंचकूला ने विशेष अदालत में पेश किया शपथपत्र
Fri, 05 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 05 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी तथा फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी द्वारा एससी समाज के लिए जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हिसार की विवेक सिंगल अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की विशेष कोर्ट में एसपी क्राइम पंचकूला सुरेश कुमार ने शपथ पत्र पेश किया।
शपथ पत्र में अदालत को सूचित किया गया है कि हिसार की विशेष अदालत के नोटिस के बाद एडीजीपी क्राइम के विशेष आदेश पर उपरोक्त सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज कराए गए तीनों मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है।
विशेष जांच टीम को क्राइम ब्रांच के डीआईजी आईपीएस हामिद अख्तर लीड करेंगे तथा इस जांच टीन में उनके साथ एएसपी अमित दहिया, डीएसपी ललित कुमार व इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार भी सहयोग करेंगे। शपथ पत्र में कहा गया है क्योंकि एसआईटी के अध्यक्ष आईपीएस हामिद अख्तर कर्नाटक चुनाव में ऑब्ज़र्वर के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट पेश करने में देरी हो रही है। शपथ पत्र में यह कहा गया है कि विभाग द्वारा जानबूझकर देरी नहीं की जा रही है तथा शपथ पत्र में अंतिम जांच रिपोर्ट पेश न करने का कारण यह भी बताया गया है कि तीनों मामलों की वीडियो की जांच सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री द्वारा की जा रही है जिसकी रिपोर्ट अभी तक क्राइम ब्रांच विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में शुक्रवार को अदालत में क्राइम ब्रांच के एसपी सुरेश कुमार द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र का विरोध करते हुए शिकायतकर्ता व अधिवक्ता रजत कल्सन ने अदालत को कहा कि इन मामलों को दर्ज हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं तथा किसी भी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की रिपोर्ट दो या तीन महीने के अंदर पुलिस या अदालत को प्राप्त हो जाती है लेकिन इन मामलों में मुकदमे के अपराधियों के सेलिब्रिटी स्टेटस के कारण व उन्हें फायदा पहुंचाने की नीयत से जानबूझकर देरी की जा रही है । मामले में बहस करने के लिए 9 मई की तारीख मुकर्रर की है।